सहरसा, जुलाई 1 -- कहरा। बनगांव नगर पंचायत कार्यालय निर्माण के लिए थाना से सटी उत्तर दिशा की सरकारी (अरगरा) भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर स्थानीय क्लब चौक के समीप बुधवार से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। समाजसेवी मुनिनाथ झा ने इसकी सूचना आवेदन के माध्यम से जिला प्रशासन को दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत गठन के पांच वर्ष बाद भी स्थायी कार्यालय भवन का निर्माण नहीं हो सका है। थाना के पास करीब पौने 12 कट्ठा सरकारी जमीन पर 5-6 परिवारों का अतिक्रमण है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाकर कार्यालय निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...