भागलपुर, मई 10 -- गोराडीह संवाददाता फर्जीवाड़ा कर जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में गोराडीह पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घोराहा निवासी विनय मंडल के रूप में की गई है। प्राथमिकी के बाद आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि विनय मंडल ने कुछ लोगों के साथ फर्जी तरीके से जमीन खरीद-बिक्री की थी। जिसके बाद मामले को लेकर गोराडीह थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...