बिजनौर, मई 11 -- कोतवाली देहात। जमीन खरीद के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव गंगोड़ा जट निवासी किशन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जलालाबाद निवासी शेर सिंह ने उनके पिता को शादीपुर मंदिर के पास 35 बीघा भूमि में निवेश करने का झांसा दिया था। इसके बाद शेर सिंह ने उनकी मुलाकात किरतपुर निवासी धनंजय सिंह से कराई। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर 4 अप्रैल 2022 को 25 लाख रुपये लेकर भूमि का एग्रीमेंट कराया। यह भी पढ़ें- जमीन के सौदे में 44.5 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज बाद में पता चला कि जिस भूमि का सौदा किया गया, वह तोहिद के नाम दर्ज ही नहीं थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज और म...