सहरसा, फरवरी 17 -- सहरसा, रंजीत। पूर्व सदर डीसीएलआर सावन कुमार के हस्ताक्षर का फर्जी पत्र बनाकर जमीन को सीलिंग से मुक्त कराने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। मामला जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तरकटैया अंचल के पटोरी पंचायत का है। जिसमें फर्जीवाड़ा करने वालों ने बड़े ही चालाकी से पूर्व सदर डीसीएलआर के हस्ताक्षर से पत्र जारी करते सत्तरकटैया सीओ को जमीन को सीलिंग से मुक्त करने का न्यायालय आदेश जारी कर दिया है। फर्जी पत्र के सहारे जमीन को सीलिंग से मुक्त कराने की कोशिश में फर्जीवाड़ा करने वाले सफल भी हो जाते, लेकिन तिथि और हस्ताक्षर के कारण उनके मंसूबे नाकाम हो गए। दरअसल, एडीएम निशांत और वर्तमान सदर डीसीएलआर धीरज कुमार को जानकारी मिली कि जमीन को सीलिंग से मुक्त कराने के लिए किसी अधिकारी के हस्ताक्षर से फर्जी पत्र बनाया गया है वह भी उस तिथि मे...