रुद्रपुर, मार्च 23 -- खटीमा। भू विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भुजिया नंबर तीन वार्ड संख्या 17 निवासी राजकुमारी पत्नी धनपत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार देर शाम मुडेली चौराहे पर अयोध्या प्रसाद पुत्र स्व. राम अवतार, सुनीता पत्नी अयोध्या प्रसाद, राजकुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद, काजल पत्नी स्व. श्याम सिंह, उषा पत्नी सुमित सिंह और सोनी पत्नी बाबूराम यादव व पुत्री अयोध्या प्रसाद निवासी भुजिया नंबर तीन वार्ड संख्या 17 ने एक राय होकर उसे और पति धनपत सिंह को लाठी डंडों व लात घूसों से बुरी तरह से मारा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। राजकुमारी ने कहा कि इसके पहले भी आरोपी कई बार उनके साथ मारपीट, गाली गलौज कर जान...