मैनपुरी, मार्च 5 -- बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम जिलही में गुरुवार शाम होली खेलने के बाद जमीन को लेकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से तीन घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से दो घायल हुए हैं। मामले के अनुसार कुश कुमार पुत्र हवलदार, चंदन पुत्र गोरेलाल व गोरेलाल पुत्र रामचरण निवासीगण जिलही की गांव में ही जमीन है, जिसके पास में विपक्षियों की भी जमीन है। गुरुवार होली खेलने के बाद कुश कुमार, चंदन व गोरेलाल अपनी जगह पर बैठे थे, इसी दौरान नामजद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। घटना में 18 वर्षीय कुश कुमार, 26 वर्षीय चंदन व 50 वर्षीय गोरेलाल घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से राहुल व शिवम पुत्रगण दीवान सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी लेकर आ आई। खबर लिखे जाने तक घायलों का उपचार जारी था...