बोकारो, जून 30 -- थाना क्षेत्र के अरगामो निवासी जानकी महतो (पिता गणेश महतो) ने गांव के ही 15 से 20 व्यक्तियों पर घर के पुरूष एवं महिलाओं को जान मारने कि नियत से लोहे की रड से मार कर घायल कर देने तथा महिलाओं से भी छेड़छाड व मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आवेदन में जिक्र किया है कि उनके घर के दक्षिण दिशा में गैर मजरूवा खास भूमि है, जो कि हमारे पूर्वज के समय से दखल-कब्जा की जमीन है। वहीं सुबह में हरवे हथियार लाठी-डंडा, लोहे की रड, टांगी, फरसा व सबल से लैस होकर गांव के ही 15-20 लोग आ धमके। और मुझे सहित भुनेश्वर महतो, कोलेश्वर महतो, संतोष कुमार महतो व महेन्द्र महतो के साथ हरवे हथियार से प्रहार व मारपीट की। बीच-बचाव करने की आई घर की महिलाएं यशोदा देवी, गगनी देवी व चिंता देवी के साथ छेड़छाड़ व...