प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- बाघराय थाने के दरोगा राहुल ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें लिखा कि 17 अप्रैल को करीब ढाई बजे वह जांच के लिए तिवारी महमद गांव पहुंचे तो पता चला कि चंद्रभान पटेल तथा अनुज पटेल जो पारिवारिक चाचा भतीजा हैं, जमीन के विवाद में गालियां देते हुए एक दूसरे को मारपीट करने, जान से मारने की धमकी व लपटा-झपटी किए हैं। पुलिस के समझाने के बाद भी वह दोनों नही माने, समझौता कराने का प्रयास किया तो भी नहीं माने। दरोगा राहुल की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.