उन्नाव, जून 23 -- बांगरमऊ। नगर के बाईपास मार्ग स्थित मन्नान की बगिया के निकट भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बड़ी कार्रवाई की। पालिका की अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता एवं राजस्व निरीक्षक कुलदीप के नेतृत्व में जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। बताया गया कि उक्त भूमि पर नगर के सभासद अतीक खां द्वारा कब्जा किया गया था, जिसकी शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस मौके पर पालिका के लिपिक रविंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पालिका प्रशासन ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...