बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- जमीन को कब्जाधारी से मुक्त करवाने के लिए डीएम से लगायी गुहार डीसीएलआर ने सीओ व थानाध्यक्ष को दिया था आदेश, बावजूद अब तक नहीं कराया गया कब्जा पीड़ित किशोर नंदा ने डीएम को दिया आवेदन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जमीन संबंधित फैसलों का अनुपालन कराने के लिए राजगीर डीसीएलआर ने सिलाव के सीओ व नालंदा के थानाध्यक्ष को आदेश दिया था। 20 फरवरी को दिए आदेश में उन्होंने जमीन को कब्जाधारी से मुक्त कराते हुए पीड़ित कुमार किशोर नंदा को कब्जा करवाने को कहा था। लेकिन, उस आदेश का अब तक पालन नहीं हुआ। इस कारण वे अपनी ही जमीन पर कब्जा नहीं कर पा रहे हैं। खेती बाड़ी भी नहीं हो रही है। नालंदा थाना क्षेत्र के जुआफर डीह निवासी कुमार किशोर नंदा इन फैसलों का अनुपालन करवाने के लिए शुक्रवार को डीएम कुंदन कुमार को आवेदन दिया है। उन्हें आवेदन देकर फैस...