जमीन को अपना बताकर जालसाज दंपति व बेटे ने ठगे सात लाख
लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ,संवाददाता। अंसल एपीआई की जमीन को अपना बताकर जालसाज दंपति व बेटे ने महिला को सात लाख में बेच दिया। निर्माण के दौरान कंपनी ने विरोध किया। छानबीन की तो फर्जीवाड़े का पता चला। रुपये वापस मांगने पर दंपति ने फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी।गोसाईंगंज के अमेठी स्थित ग्राम धौरहरा निवासी अंजनी कश्यप अनुज ने बताया कि वर्ष 2024 में एक प्लॉट खरीदने की इच्छुक थी। इसी दौरान सुशांत गोल्फ सिटी के टनटहा निजामपुर मझिगवां निवासी रामप्रकाश और उनके बेटे रविंद्र से मुलाकात हुई। बताया कि गांव के बाहर उनका एक प्लॉट है। प्लॉट दिखाया तो पीड़िता ने पूछा कि यहां अंसल टाउनशिप है। आगे कोई परेशानी तो नहीं होगी। इसपर आरोपियों ने कहा कि उक्त प्लॉट अंसल से अलग है। बातचीत के दौरान 722 वर्गफीट जमीन का सौदा 7 लाख में तय हुआ। 9 अक्टूबर 2024 को रजिस्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.