वाराणसी, अप्रैल 9 -- कछवांरोड। मिर्जामुराद पुलिस ने सीपी मोहित अग्रवाल के आदेश पर गुरुवार रात तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। राजातालाब क्षेत्र में चित्तापुर गांव निवासी रमाशंकर पटेल की तहरीर पर कार्रवाई की गई। पीड़ित ने बताया कि राजातालाब क्षेत्र में रामरायपुर के संजय सिंह, शिवपुर (परमानंदपुर) के जयप्रकाश वर्मा और बसंतपट्टी के कमलेश कुमार पटेल ने 23 मई, 2025 को उनकी 11 बिस्वा जमीन 12 लाख रुपये प्रति बिस्वा से तय की। उन्होंने 25 फरवरी, 2026 में रजिस्ट्री करा ली। खाते में 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। बाकी पैसे बाद में देने का आश्वासन दिया। दो दिन बाद चेक मांगने पर उन्हें धमकी दी गई। धोखाधड़ी से 92 लाख रुपये हड़पने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...