सहरसा, दिसम्बर 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सिमरी बख्तियारपुर में विश्वास में लेकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला निवासी एक व्यक्ति ने सिमरी बख्तियारपुर के गिट्टी-बालू व्यवसायी श्यामल यादव पर जमीन बिक्री के 6 लाख 70 हजार रुपये हड़पने तथा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित रमेश कुमार गुप्ता ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला: थाना में दिए आवेदन के अनुसार रमेश कुमार गुप्ता ने 8 अप्रैल 2025 को अपनी हिस्से की 1 कट्ठा 5 धूर जमीन भटपुरा निवासी धर्मेन्द्र कुमार को बेची थी। जमीन की कुल कीमत 16 लाख 70 हजा...