जमीन के सौदे में 44.5 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
आगरा, मई 10 -- जमीन खरीद फरोख्त में महिला ने छह लोगों पर 44.51 लाख रुपये हड़पने और भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि तगादा करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मनोरमा गुप्ता निवासी पर्शवनाथ प्रेरणा फतेहाबाद रोड की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पुत्र अर्पित गुप्ता और पुत्री अंशी गुप्ता ने वर्ष 2025 में थाना एत्मादपुर क्षेत्र के ग्राम बुधेरा निवासी नत्थाराम से ब्रह्मनगर स्थित कृषि भूमि का सौदा 1.10 करोड़ रुपये में किया था। इसके लिए छह जून 2025 को नोटराइज विक्रय अनुबंध भी किया गया। आरोप है कि सौदे के तहत विभिन्न माध्यमों से कुल 44.51 लाख रुपये आरोपित को दे दिए गए, लेकिन बाद में आरेापित ने भूमि का बैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.