बांका, अप्रैल 25 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। खीरा ठंडक देह को, मन को दे आराम, गरमी में यह मित्र है, सब्ज़ी में उत्तम नाम। प्रस्तुत पंक्ति के मुताबिक खीरा (ककड़ी) शरीर को ठंडक देता है और मन को भी आराम पहुँचाता है। साथ ही गर्मी के मौसम में यह बहुत लाभदायक होता है, इसलिए इसे एक अच्छा मित्र माना गया है। जबकि सब्जियों में इसका विशेष स्थान है क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और ताज़गी देने वाला होता है। वहीं गर्मी के मौसम में खीरा को एक प्रमुख और लाभदायक फसल माना जाता है, लेकिन कई बार किसान इसकी गुणवत्ता को लेकर चिंतित रहते हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी से गरमा फसल बर्बाद, खीरा-नेनुआ में कड़वाहट खासकर खीरे में आने वाला तीखापन (कड़वापन) न केवल इसके स्वाद को प्रभावित करता है, बल्कि बाजार में इसकी मांग और कीमत पर भी असर डालता है। ऐसे में किसानों के लिए...