रायबरेली, मई 9 -- जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने गोली भी चलाई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। क्षेत्र के पूरे बल्लू मजरे कूसमी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष से सुरेश कुमार (60) पुत्र देवी प्रसाद, गौरव नारायण (27) पुत्र हरिशचंद, अजय पांडे (33) पुत्र हरिशचंद, गिरीश (50) पुत्र झल्लर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करके घायलों को सीएससी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ एलपी सोनकर ...