प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 6 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिला मऊ उत्तरी निवासी कैलाश नाथ मिश्र अपनी जमीन की बाउंड्री कर रहे थे। आरोप है विरोधियों ने निर्माण कार्य रोक दिया। कोर्ट से उनके पक्ष में हुआ आदेश उन्होंने विरोधियों को दिखाया तो वह हमलावर हो गए। वह पीछे हट गए। इससे उनकी जान बच गई। मामले में कैलाश नाथ ने पांच नामजद और तीन चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...