जमीन के विवाद में हत्या: 17 साल बाद जेल से लौटे युवक ने महिला को उतारा मौत के घाट, पत्नी के मर्डर में हुई थी सजा
इकदिल (इटावा), जुलाई 11 -- Murder in Etawah: यूपी के इटावा में जमीन विवाद के चलते जेल काटकर आए एक युवक ने परिजनों और साथियों संग मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला। वह पत्नी की हत्या में 17 साल से जेल में बंद था। रिहा होने के बाद युवक ने फिर से घटना को अंजाम दे डाला। सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इकदिल थाना क्षेत्र के हिरणपुर गांव के रहने वाले कुंजीलाल के बेटे अंशू ने बताया कि उसके पिता ने वर्ष 2009 में नंद किशोर से डेढ़ बीघा जमीन का सौदा किया था। सौदे की कुल रकम 80 में से 50 हजार देकर एग्रीमेंट कराया। एग्रीमेंट के तीन महीने बाद ही नंद किशोर अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल चला गया। इसके बाद उसको उम्रकैद हो गई। इस बीच पिता ने जमीन पर एग्रीमेंट के तहत मकान बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.