प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- हीरागंज। महेशगंज के ऐंधा निवासी शोभा देवी पत्नी जगन्नाथ सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर रेशम लाल सरोज, आकाश सरोज, नीता देवी, सोना देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 24 फरवरी की सुबह करीब नौ बजे जमीन के विवाद में मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसकी नींव बंद कर क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर मारा पीटा, बीच बचाव करने पहुंची उसकी बहू को भी धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...