प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 3 -- जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आहर बीहर गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह के घर के पास शुक्रवार को कुछ लोग दीवार बनाकर कब्जा कर रहे थे। चंद्रशेखर के भाई उदय भाष्कर ने दीवार सीधी करने के लिए कहा। इस पर लोगों ने लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर लिया। इससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए और भाई अचेत होकर गिर गए। गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। परिजन घायलों सांगीपुर सीएचसी ले गए। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया इस बारे में प्रभारी एसओ ट्रेनी आईपीएस आफताब आलम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...