प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- बीरापुर। जमीन के मामले को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक व्यक्ति के गुप्तांग पर वार कर घायल कर दिया गया। फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव निवासी भगवत प्रसाद ने बताया कि उसका उनके पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। इस विवादित जमीन पर उनके पड़ोसी मकान निर्माण के लिए अड़े हुए हैं। जबकि विवाद के बाद मामले में डायल 112 पुलिस भी पहुंची और राजस्व कर्मियों से नाप के बाद निर्माण किए जाने की बात कही। परंतु उनके पड़ोसी बात न मानकर जबरन निर्माण करने लगे। आरोप है कि भाई राधेश्याम यादव मना करने गया तो वे लोग हमलावर हो गए और लाठी डंडों से पिटाई करने के साथ ही उसके गुप्तांग पर वार कर घायल कर दिया। सीएचसी गौरा से इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...