मुजफ्फर नगर, अगस्त 1 -- बुढ़ाना। पुलिस ने जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश में युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने बड़कता पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश जारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री ने बताया कि विजय उर्फ छोटू पुत्र सतीश तथा नीटू पुत्र बोहरम निवासी ग्राम मिंडकाली को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध थाना बुढ़ाना में मुकदमा दर्ज है। 28 जुलाई को बागपत जनपद के थाना दोघट क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी प्रमोद कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 26 जुलाई की रात उसके भाई विनोद कुमार को मिंडकाली स्थित एक ट्यूबवेल पर बुलाकर विजय उर्फ छोटू, नीटू और सुधीर उर्फ फौजी ...