सीवान, अप्रैल 8 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में गांधी यादव की पत्नी विद्यावती देवी, पुत्री गीता कुमारी व पुत्र रूपेश कुमार यादव शामिल है ।स्थानीय लोगों के बीच बचाव से मामले को शांत कराया गया। घायलों को इलाज के लिए सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां घायलों की मरहम पट्टी की गई। मारपीट की सूचना सिसवन थाने को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...