प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- नैनी कोतवाली क्षेत्र के लेबर कॉलोनी में मकान में विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थर चले। आरोप है कि श्रम विभाग की भूमि पर बने मकान में टीन शेड हटाकर स्लैब डालने को लेकर विवाद हुआ। पथराव में दोनों पक्ष से तीन से चार लोग घायल हुए। नैनी के लेबर कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार का आरोप है कि वह कई सालों जमीन में तीन सेड लगाकर रह रहा है। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि वही फर्जी तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। दोपहर में दोनों पक्षों से वकील भी मौके पर पहुंच गए, कहासुनी के बाद वहां मारपीट के बाद पथराव हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का इलाज कराकर तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम का कहना है की जमीन श्रम विभाग की है...