बदायूं, अप्रैल 26 -- जमीन को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने कई लोगों पर मारपीट, गालीगलौज और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने सुरक्षा की भी मांग की है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के गौतरा पट्टी भौनी गांव का है। यहां की रहने वाली सुशीला पत्नी स्व. वेदराम ने दी तहरीर में बताया कि उसके मकान के पास खाली पड़ी जमीन है, जहां कुछ लोग रोजाना आकर पेशाब करते हैं। विरोध करने पर आरोप है कि वहीद, जब्बार, मुन्ने और अकरम ने उसे गालियां दीं और जातिसूचक शब्द कहे। यह भी पढ़ें- मेड़ काटने के विवाद में जमकर मारपीट, मुकदमा दर्ज साथ ही घर और जमीन छोड़ने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की बात कही और विरोध करने पर जान से मारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.