प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- दुर्गागंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज चौकी अंतर्गत खामपुर दुबे पट्टी गांव निवासी राजकुमार की पत्नी अनीता ने बताया कि उसका पड़ोसियों से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार रात पड़ोसी अचानक ट्रैक्टर से उक्त जमीन को कब्जा करने के नियत से मिट्टी डालने लगे। जिस पर विवाद हो गया। मारपीट में अनीता उसके पति राजकुमार, जेठ रामचंद्र, उनका बेटा सुशील और उसकी पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलने पर दुर्गागंज चौकी प्रभारी संतोष यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को रानीगंज ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...