बांदा, मार्च 16 -- बांदा संवाददाता। जमीन के विवाद में पारिवारिक लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। अतर्रा थाना के ग्राम गोखिया निवासी विनोद अग्निहोत्री पुत्र जुगुलकिशोर ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि जमीन के विवाद को लेकर पारिवारिक सुधीर, रोहित, अवनीश पुत्रगण परशुराम आए और गाली-गलौज कर उसे दरवाजे तक घसीट लाए। वहां लोहे के बाट, डंडा, लात-घूंसों से मारपीट कर जानलेने का प्रयास किया। कुछ लोगों के बचाने पर जान बच सकी। परिवारीजनों को भी गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुधीर, रोहित, अवनीश पुत्रगण परशुराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...