प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- नैनी, हिंदुस्तान संवाद। नैनी कोतवाली क्षेत्र के चकदोदी (कसाई मोहल्ले) में रविवार को पुश्तैनी मकान में निर्माण को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। आरोप है कि चकदोंदी निवासी मतीन अहमद एवं वहीं दूसरे पक्ष के एहसान कुरैशी, अरमान कुरैशी का मकान बनाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों की ओर से मारपीट और फिर पथराव शुरू हो गया। इसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची डायल 112 ने विवाद को शांत कराया और घायलों को थाने उठा लाई। मामले में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले में देर शाम तक पंचायत चलती रही। मामले में नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई ...