प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के उमरा पट्टी गांव निवासी रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार ने न्यायालय में वाद दायर किया। 15 अक्तूबर 2025 की शाम जमीन की रंजिश में गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे पहुंचे और गालियां देने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो आरोपी उसे डंडे और ईंट से मारने लगे। बेटा बचाने दौड़ा तो उसको भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर यूपी 112 पहुंची। घायल मां बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मोतीलाल, बैजनाथ, राहुल जायसवाल, मोतीलाल की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...