इटावा औरैया, जून 18 -- भरथना। गांव तिलयानी निवासी गीता देवी ने बताया कि उनके ससुर की तबीयत लंबे समय से खराब है और उनका उपचार सैफई में चल रहा है। आरोप है कि परिवार के कुछ लोग उनके ससुर पर भू बेचने का दबाव बना रहे हैं। वह अपने ससुर का किसी अन्य अस्पताल में इलाज कराना चाहती थीं, जिसका विरोध करते हुए परिजनों ने विवाद शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों ने उनके साथ-साथ दोनों बेटों के साथ भी मारपीट की। इस दौरान उनके बड़े बेटे के सिर पर ईंट से वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बंटवारे के विवाद में युवती के सिर पर ईंट मारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी ह...