प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज इलाके के मादामई निवासी गुड़िया देवी पत्नी अमरनाथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आठ जून को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कर रही था। इसी बीच पड़ोस के आरोपित लाठी डंडा लेकर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करा दिया।पीड़िता के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके पति, बेटी व भाई के साथ मारपीट करने लगे। आरोपितों ने पीड़िता व बेटी के साथ अभद्रता की। मामले की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में महिला और पुत्री से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...