प्रयागराज, अप्रैल 5 -- जार्जटाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव की जमीन को लेकर परिवार के ही एक व्यक्ति पर गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। तिलक नगर, अल्लापुर निवासी कंचन शुक्ला के अनुसार, उनका पैतृक घर और खेतीबाड़ी मेजा थाना क्षेत्र के मदरा मुकुंदपुर गांव में है। बीते 28 फरवरी को वह गांव पहुंचीं तो घर के शटर का ताला टूटा मिला। उनका आरोप है कि इस संबंध में पूछताछ करने पर गांव के ही श्यामू ने उनके साथ अभद्रता की। कंचन के मुताबिक 9 मार्च की रात भी आरोपी ने फोन कर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तथा संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...