जमीन के विवाद में महिला की पिटाई, तीन पर मुकदमा
फतेहपुर, मार्च 29 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता चन्द्ररेखा सिंह पत्नी सर्वेन्द्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह घर पर काम कर रही थीं। तभी गांव का अनूप सिंह जमीनी विवाद को लेकर उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी के पक्ष से सहारा देवी और अनूज सिंह भी मौके पर आ गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.