प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 23 -- मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के चौरही मोहल्ला निवासी नन्हेंलाल धुरिया का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। नन्हें लाल राजमिस्त्री है, वह शुक्रवार को गांव में काम करने चल गया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी रेनू घर में अकेली थी, तभी विपक्षी जमीन के विवाद में उसे गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर उसे पीटा जिससे उसका सिर फट गया। परिजनों ने घायल का इलाज कराने के बाद पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी है। शनिवार को पुलिस मामले की जांच करने पहुंची लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...