रामपुर, जनवरी 28 -- जमीन के विवाद के चलते डोहरिया गांव में सोमवार शाम को छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के डोहरिया गांव निवासी दर्शन सिंह खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके अनुसार उनका बड़े पुत्र हरमीत सिंह बाजवा और छोटे पुत्र नवनीत सिंह में पिछले काफी समय से जमीन को लेकर कुछ विवाद चल आ रहा है। इसी विवाद के चलते बीते सोमवार की शाम को दोनों भाइयों में पुनः विवाद हो गया। आरोप है कि इसी से गुस्साए छोटे भाई नवनीत सिंह ने अपने बड़े भाई हरमीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वहीं, गोली लगने से हरमीत सिंह के घर में मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। वह खून से लथपथ हरमीत ...