अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के छर्रा अड्डे के पास बीते दिनों जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने वाला बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया। उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार संजय गांधी कालोनी निवासी रोहित भारद्धाज प्रॉपर्टी डिलिंग का काम करते हैं। उनका रुपए के लेनदेन को लेकर इलाके के ही राहुल से विवाद चल रहा था। बीते दिनों आरोपी ने रोहित को बातचीत के बहाने छर्रा अड्डे के पास बुला लिया। वहां गाली गलौज कर तमंचे से गोली मार दी थी। जिसमें आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी राहुल निवासी सहार रेजीडेंसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...