प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 13 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के अशोग भिटारी गांव निवासी मुकेश कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने आबादी की जमीन पर पुरानी दीवार बना रखी थी। उसी दीवार के भीतर ट्यूबवेल का बोर भी था। 13 अगस्त 2025 को गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी दीवार का कुछ भाग गिरा दिया और ट्यूबबेल का बोर भी उसी में दबा दिया। उसी रंजिश को लेकर 12 अप्रैल को आरोपी उसके घर पर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित मुकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुलुक राज पटेल, दिवाकर पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...