प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 21 -- कुंडा, संवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के बोधराम का पुरवा सिया गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। उसका पड़ोसियों से जमीन का विवाद चल रहा है। 20 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे विपक्षी विवादित जमीन पर ट्रैक्टर से मिट्टी डालने लगे। उसकी पत्नी रुपहिन मिट्टी डालने से मना किया तो विपक्षी एकजुट होकर उसे पीटने लगे। रुपहिन की चीख सुनकर पुष्पा देवी पत्नी नीरज कुमार, अर्चना पत्नी धीरज कुमार, प्रीती पत्नी सूरज कुमार बीच बचाव करने गई तो उन लोगों ने उनको भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने वंशीलाल, मुरली सरोज, पवन कुमार, अनिल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.