लखनऊ, जून 20 -- गुडंबा के पैकरामऊ में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने पिता-पुत्र और एक अन्य पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमले का साजिशकर्ता पूर्व प्रधान है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद समेत 22 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बसहा गांव निवासी विपिन गुप्ता ने बताया कि पिता दुली चंद गुप्ता ने पैकरामऊ में जमीन खरीदी थी। जमीन को लेकर पिता का फुरकान अली से काफी समय से विवाद चल रहा है। विपिन ने बताया कि आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को वह पिता दुली चंद गुप्ता और साथी अरुण वर्मा के साथ जमीन पर जुताई कर रहे थे। आरोप है कि तभी वहां दीपक लोधी, फुरकान अली, फरहान अली, शान मोहम्मद, आमिर हमजा, धर्मेंद्र सिंह व 15 अन्य लोग जमीन पर आ गए। आरोपियो ने पिता, उन पर और साथी पर लाठी-डंडों और ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। हमले ...