इटावा औरैया, जून 11 -- बकेवर। भू-विवाद में पिता और भाई ने युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। लवेदी थाना क्षेत्र के विझावली गांव निवासी रामकुमारी पत्नी उदयभान सिंह ने आरोप लगाया है कि भू के विवाद को लेकर उनके ससुर व जेठ ने मिलकर बुधवार को पति पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों ने बेरहमी से मारपीट करते हुए उदयभान को अधमरा कर दिया और मौके पर छोड़कर चले गए। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट, पांच पर मुकदमा हमले में उदयभान सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मरणासन्न अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सहित परिवार के अन्य...