बलरामपुर, अप्रैल 25 -- बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पपिरा याकूब निवासी किरन देवी पत्नी शिवकुमार ने विपक्षियों पर जमीन विवाद में पिटाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में शनिवार को किरन देवी ने कहा है कि गांव के ही विपक्षी ज्ञानमती पत्नी विनोद कुमार, उनके बेटे अनिल कुमार व उनकी बेटी उनीता ने शाम करीब पांच बजे नहर की जमीन में घर का पानी गिराने को लेकर पिटाई की। मेरा हाथ टूट गया है। जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल ने बताया कि किरने देवी की तहरीर पर ज्ञानमती, अनिल कुमार व उनीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में पिटाई, तीन पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- महिला की पिटाई के आरोप में दंपति समेत चार पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- ‌ ...