प्रयागराज, अप्रैल 4 -- हनुमानगंज‌‌, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के कुआंडीह गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और तोड़फोड़, आगजनी की गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ आरोपियों को नामजद और क‌ई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।महेंद्र बिंद के मुताबिक उसकी जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनी थी। गांव के ही दयाराम बिंद पक्ष से क‌ई लोग लाठी डंडे व असलहे से लेकर उसकी बाउंड्रीवॉल गिराने लगे। विरोध करने पर महेंद्र बिंद व उसकी पत्नी अंजू बिंद, मां फूला देवी की पिटाई कर दी गई। आरोप लगाया कि उसके घर और बाहर रखे पुआल में आग लगा दिया गया। पुलिस ने दयाराम बिंद, उमाशंकर, रामबिंद, लक्ष्मण, भारत, छोटू, सोनेलाल, विजय बहादुर, लवकुश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट अभी पुलिस ने दर्ज नहीं की...