बांदा, जनवरी 16 -- बांदा। संवाददाता बदौसा थाने के ओरहन का पुरवा मजरा भदावल गांव में गुरुवार को शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठियां चटकीं। मारपीट में दोनों पक्षों से महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भदावल के ओरहन पुरवा गांव में गुरुवार को शिवभजन यादव घर में छानी बना रहा था। इसी बीच उसके भाई ने छानी बनाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते सभी लोग लाठी लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। एक पक्ष से 35 वर्षीय शिवभजन,32 वर्षीय उसकी पत्नी कमलिया, 17 वर्षीय बेटी अंजली व 13 वर्षीय गुड़िया घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से 32 वर्षीय योगेंद्र, उसके पिता 65 वर्षीय रामभजन, भतीजी पूजा को गंभीर चोंटे आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले बदौसा पीएचसी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.