बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र के गांव कोंदू में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष से वीरपाल ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मंगलवार शाम उसकी पत्नी व बच्चे घेर में मौजूद थे। तभी गांव निवासी नरेशपाल व भीकम उर्फ विक्रम ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। व जान से मारने की धमकी दी। उसकी पत्नी को चोटें आई। दूसरे पक्ष से विक्रम सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि जमीन के विवाद को लेकर गांव निवासी वीरपाल, निर्दोष, वेदपाल, सतेन्द्र,तरुन व अरूण ने मारपीट की। जिसमें नरेशपाल को गंभीर चोटें आई। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...