मेरठ, अप्रैल 10 -- गांव सिंघावली में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दो घायल हो गए। घायलों के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को लाठी फटाकर भगाया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गांव सिंघावली के निवासी अनवर ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपनी बहनों शाहजहां और जुबैदा को बाइक से सिंघावली के अड्डे पर छोड़कर घर आ रहा था। रास्ते में इरफान, भानु गुलफाम, बिलाल, शेर मोहम्मद, सलमान फारूक, पप्पू, साजिद पप्पू, काले आदि ने रोक लिया। गाली गलौज करते हुए गोली चला दी। आरोप है कि इन लोगों ने घर में खींच लिया और बंधक बनाकर मारपीट की।शोर मचाने पर भाई सनोवर की पत्नी नगमा वहां पहुंची तो उस पर भी...