गोरखपुर, मई 12 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बारईपार रामरूप गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पट्टीदार पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष के घनानंद यादव ने आरोप लगाया कि पट्टीदार मुनीब यादव, शिवलाल, सुमित व सोनू यादव ने घर पर चढ़कर उन्हें और उनकी पत्नी को पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मुनीब लाल ने आरोप लगाया कि घनानंद यादव, देव कुमार उर्फ दीपू व दो अज्ञात लोगों ने उनके घर पहुंचकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में मारपीट, चार पर केस यह भी पढ़ें- नींव खोदने के विवाद में मारपीट, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...