मऊ, मई 21 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आरीपुर में मंगलवार रात्रि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गइ। इस मारपीट के मामले में निर्मला पत्नी प्रहलाद चौहान एवं प्रहलाद पुत्र महेश चौहान को चोटें आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...