बांदा, फरवरी 2 -- बांदा। चिल्ला थानाक्षेत्र के बंबिया गांव निवासी अनीता पत्नी सुग्रीव कोरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया है कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। जिसे लेकर दो दिन पहले आरोपी दबंगों ने उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और जमकर उत्पात मचाया। बताया कि घर के छज्जा में लगे बांस निकालकर छज्जा भी क्षतिग्रस्त कर दिया और पति सुग्रीव समेत पुत्रियां राखी और खुशी के साथ भी जमकर मारपीट की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौाड पड़े। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना को लेकर पीड़ित परिवार जब चिल्ला थाने पहुंचा तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। पीड़ितों ने हमलवारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.