बदायूं, जून 28 -- गांव पस्तोर माफी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। थाने पर दी गई तहरीर में गांव निवासी बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। न्यायालय के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने जमीन की पैमाइश कर मेड़बंदी कराई थी, लेकिन आरोपियों ने दोबारा मेड़ तोड़ दी। 25 जून को जब उनका पुत्र ओमेंद्र सिंह खेत की मेड़ देखने गया और वापस लौट रहा था, तभी गांव के नत्थू, रेनू और अशोक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...