जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े को पीटा
प्रयागराज, जून 17 -- कटहुला गौसपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने अपने छोटे भाई अभिमन्यु के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा एयरपोर्ट थाने में दर्ज कराया है। मिथिलेश कुमार के अनुसार, वह तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी और मंझले भाई दिनेश की शादी नहीं हुई है, जबकि छोटे भाई अभिमन्यु की शादी हो चुकी है और उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि अभिमन्यु उनकी और दिनेश की जमीन हड़पने की नीयत से अक्सर विवाद करता है। 15 जून की रात करीब 12 बजे अभिमन्यु ने मंझले भाई दिनेश की बेरहमी से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.